Motorola ने अपनी G-सीरीज के नए स्मार्टफोन Moto G86 Power 5G को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने Flipkart पर डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। फोन का लॉन्च 30 जुलाई दोपहर 12 बजे तय हुआ है।
लॉन्च के बाद कहां मिलेगा फोन
Moto G86 Power 5G को लॉन्च के बाद सबसे पहले Flipkart और Motorola India की वेबसाइट पर खरीदा जा सकेगा। इसके कुछ समय बाद फोन को अन्य रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी दमदार
इस स्मार्टफोन का लुक प्रीमियम रखने के लिए Motorola ने वेगन लेदर फिनिश का इस्तेमाल किया है। साथ ही डिवाइस को IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग, MIL-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन, और Gorilla Glass 7i से सुरक्षा दी गई है। यह फोन तीन शानदार रंगों में मिलेगा:
यह भी पढ़ें…
Rakhi Gifts 2025, बहन के लिए 10 हजार में बेस्ट मोबाइल फोन
- पैनटोन स्पेलबाउंड
- पैनटोन कॉस्मिक स्काई
- पैनटोन गोल्डन साइप्रस
IP68, IP69 और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन क्या है?
IP68 और IP69 रेटिंग का मतलब है कि फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। खासकर IP69 रेटिंग इसे तेज पानी के जेट से भी बचा सकती है। वहीं MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन फोन को गिरने या झटकों से भी सुरक्षित बनाता है। यानी यह फोन रोजमर्रा के टफ इस्तेमाल के लिए तैयार है।
डिस्प्ले होगा सुपर ब्राइट और क्लियर
Moto G86 Power 5G में 1.5K Super HD pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है। इसका मतलब है कि आप धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देख पाएंगे। पंच होल डिजाइन इसे मॉडर्न लुक देता है।
कैमरा सेगमेंट में भी तगड़ा दावेदार
Moto G86 Power 5G Camera फोन में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) और Moto AI कैमरा इंजन की ताकत है। इसके साथ 8MP मैक्रो अल्ट्रा-वाइड लेंस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज शानदार
Moto G86 Power 5G Processor- G86 Power 5G में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलेगा, जो कि पावरफुल और स्मूथ परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। साथ ही RAM Boost 3.0 टेक्नोलॉजी से इसे वर्चुअल तरीके से 24GB तक RAM में बदला जा सकेगा।
बैटरी और चार्जिंग की कोई टेंशन नहीं
Moto G86 Power 5G Battery फोन में 6720mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो तीन दिन तक चलने की क्षमता रखती है। इसे चार्ज करने के लिए 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यानी एक बार फुल चार्ज और फिर लंबा आराम।
ऑडियो और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस
Moto G86 Power 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे। फोन लेटेस्ट Android 15 पर आधारित होगा, जिसमें Hello UI/UX मिलेगा। इसमें Moto Gestures, Family Space और My UX जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल होंगे।
भारत में क्या हो सकती है कीमत?
Moto G86 Power 5G Price फोन को मई 2025 में यूरोप में €329.99 (करीब ₹32,000) में लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में इसकी कीमत कम रखी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि Moto G86 Power 5G की कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है। यह प्राइस इसे मिड-रेंज कैटेगरी में एक दमदार ऑप्शन बनाता है।
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसा फोन तलाश रहे हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा, जबरदस्त बैटरी और लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस हो – तो Moto G86 Power 5G एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए यह मिड-बजट यूजर्स के लिए एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर
डिस्क्लेमर- यह पोस्ट लॉन्च से पहले लीक और ब्रांड Moto द्वारा शेयर की गई जानकारी पर आधारित है। असली स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च के समय अलग हो सकती है।
यह भी पढ़ें…