Motorola ने भारत में एक और जबरदस्त 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपना नया मिड-रेंज मोबाइल Moto G96 5G पेश किया है जो दिखने में बेहद स्टाइलिश है और इसके फीचर्स भी काफी पावरफुल हैं। इस फोन में 144Hz कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई है।
Moto G96 5G की भारत में कीमत
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹17,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹19,999
फोन को कंपनी ने चार शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया है:
PANTONE Greener Pastures, PANTONE Cattleya Orchid, PANTONE Ashleigh Blue और PANTONE Dresden Blue, जिनमें से कुछ में vegan leather बैक फिनिश मिलती है।
यह भी पढ़ें…
iPhone 17 Air: भारत में कीमत, लॉन्च डेट, फीचर्स, डिजाइन और कैमरा की पूरी जानकारी
Moto G96 5G के स्पेसिफिकेशन
फीचर | डिटेल |
---|---|
डिस्प्ले | 6.67” FHD+ 3D Curved pOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | Snapdragon 7s Gen 2 (4nm) |
RAM | 8GB (RAM Boost से 24GB तक) |
स्टोरेज | 128GB / 256GB (UFS 2.2) |
रियर कैमरा | 50MP OIS + 8MP Ultrawide/Macro |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 5,500mAh + 33W फास्ट चार्जिंग |
OS | Android 15 + Hello UI |
फिंगरप्रिंट | इन-डिस्प्ले |
स्पीकर | Dolby Atmos स्टीरियो |
रेटिंग | IP68 डस्ट व वॉटरप्रूफ |
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Moto G96 5G में दिया गया है Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह फोन Android 15 और Hello UI पर काम करता है। कई Tech साइट की टेस्टिंग में इसका AnTuTu स्कोर 6.25 लाख से ज्यादा रहा है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी एक दमदार विकल्प बनाता है।
पावरफुल RAM और स्टोरेज
इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ RAM Boost फीचर मिलता है, जिससे आप 16GB वर्चुअल RAM जोड़कर कुल 24GB तक की RAM इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ में UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलती है जो 128GB और 256GB ऑप्शन में उपलब्ध है।
शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस
Moto G96 5G में 6.67 इंच का FHD+ pOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन 1600nits पीक ब्राइटनेस देती है और Corning Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेड है।
कैमरा क्वालिटी
Moto G96 5G Camera फोटोग्राफी के लिए G96 5G में दिया गया है 50MP OIS सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड+मैक्रो लेंस का डुअल कैमरा सेटअप। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है जो पोर्ट्रेट और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार है। इसका कैमरा 6X Digital Zoom और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसे 33W TurboFast चार्जर से जल्दी चार्ज किया जा सकता है। कई Tech साइट खंगालने पर बैटरी बैकअप की टेस्टिंग में इस फोन ने 10 घंटे 30 मिनट से भी ज्यादा का बैकअप दिया है, जो डेली यूज़ के लिए पर्याप्त है।
एडवांस फीचर्स
- 13 5G Bands सपोर्ट – सभी नेटवर्क पर तेज इंटरनेट
- Moto Secure और ThinkShield Security
- SGS Certified Low Blue Light Display – आंखों की सेहत का ध्यान
- FM Radio, Dolby Atmos Stereo Speakers
- IP68 डस्ट और वॉटरप्रूफ
- Google Assistant सपोर्ट
- Bluetooth 5.2 और 5GHz WiFi
किन फोन्स से है मुकाबला?
स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस | हाइलाइट्स |
---|---|---|
Realme Narzo 80 Pro | ₹19,999 | 6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, 14GB एक्सपैंडेड RAM |
iQOO Z10 | ₹21,999 | 7300mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 32MP सेल्फी |
Vivo Y300 5G | ₹21,999 | 32MP सेल्फी, E4 AMOLED, 80W फ्लैश चार्ज |
निष्कर्ष- Moto G96 5G उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो ₹20,000 से कम में एक स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-पैक्ड 5G स्मार्टफोन चाहते हैं। इसका कर्व्ड डिस्प्ले, कैमरा परफॉर्मेंस और RAM बूस्ट जैसे फीचर्स इसे बाकी ब्रांड्स से एक कदम आगे रखते हैं।
यह भी पढ़ें…