Samsung Galaxy Z Trifold- Samsung हमेशा से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की दुनिया में लीडर रहा है। Galaxy Z Fold और Flip सीरीज की सफलता के बाद अब कंपनी एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। हाल ही में हुई Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung ने यह संकेत दिया कि वह साल 2025 के अंत तक एक मल्टी-फोल्डिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए इनोवेटिव डिवाइस का नाम Samsung Galaxy Z Trifold हो सकता है।
क्या है Galaxy Z Trifold?
Galaxy Z Trifold एक बिल्कुल नया और यूनिक स्मार्टफोन होगा, जो दो बार फोल्ड हो सकेगा। यानी इसमें दो हिंग होंगे और तीन अलग-अलग स्क्रीन पैनल होंगे। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसका पहला पैनल बाएं से अंदर की ओर फोल्ड होगा और दूसरा पैनल दाएं से फोल्ड होकर पहले पैनल को कवर करेगा। यह डिज़ाइन काफी हद तक Samsung के पुराने Flex G प्रोटोटाइप जैसा हो सकता है, जिसे कंपनी पहले टेक इवेंट्स में दिखा चुकी है।
Samsung Galaxy Z Trifold Big Display
Galaxy Z Trifold की खास बात इसकी स्क्रीन साइज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस 9.96 इंच की बड़ी वाइड स्क्रीन के साथ आएगा, जिसे तीन हिस्सों में फोल्ड किया जा सकता है। जब यह पूरी तरह से फोल्ड होगा, तब इसकी हाइट करीब 6.54 इंच रह जाएगी। ऐसे में यह डिवाइस पॉकेट में भी आसानी से फिट हो सकता है।
Samsung Galaxy Z Trifold Design
यह भी पढ़ें…
Samsung Galaxy F36 5G जल्द होगा लॉन्च, ₹20,000 से कम में मिलेगा 50MP कैमरा, Exynos 1380 और AI फीचर्स
इसका डिजाइन मौजूदा Z Fold सीरीज की तुलना में थोड़ा मोटा हो सकता है, क्योंकि इसमें ज्यादा पैनल और हिंग होंगे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका वजन करीब 298 ग्राम हो सकता है, जो कि थोड़ा ज्यादा जरूर है लेकिन एक बड़ी स्क्रीन और ट्राई-फोल्ड मैकेनिज्म के लिए यह जरूरी हो सकता है।
मल्टीटास्किंग और स्टाइलस का बेहतर अनुभव
Samsung Galaxy Z Trifold इस डिवाइस का बड़ा डिस्प्ले सिर्फ वीडियो देखने के लिए ही नहीं, बल्कि मल्टीटास्किंग के लिए भी शानदार रहेगा। यूजर एक साथ तीन ऐप्स को एक ही स्क्रीन पर चला सकेंगे। साथ ही, इस तरह की बड़ी स्क्रीन में Samsung का S Pen या अन्य स्टाइलस सपोर्ट मिलना लगभग तय माना जा रहा है, जिससे क्रिएटिव यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
मॉडल नंबर और नाम
GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार, इस डिवाइस का मॉडल नंबर SM-F968N और कोडनेम Q7M बताया जा रहा है। कंपनी ने दक्षिण कोरिया में “Galaxy Z Trifold” नाम का ट्रेडमार्क भी फाइल किया है। हालांकि, लॉन्च के समय तक इसका नाम Galaxy G Fold या Galaxy Multifold भी हो सकता है।
क्या यह आपके लिए सही है?
Samsung Galaxy Z Trifold अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन के साथ साथ पोर्टेबल भी हो, तो Galaxy Z Trifold आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और डिजाइन को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते। हां, कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन जो लोग प्रीमियम स्मार्टफोन में इनोवेशन चाहते हैं, उनके लिए यह एक ऑल-इन-वन पैकेज साबित हो सकता है।
Disclaimer: Samsung Galaxy Z Trifold यह लेख विभिन्न लीक रिपोर्ट्स और अफवाहों पर आधारित है। Samsung ने अभी तक इस फोन से जुड़ी सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जैसे ही कंपनी द्वारा कोई अधिकारिक जानकारी सामने आएगी, हम आपको अपडेट जरूर देंगे। कृपया इस लेख को फाइनल प्रोडक्ट डिटेल्स समझकर न लें।
यह भी पढ़ें…
Oppo Reno 14 Pro vs Nothing Phone 3: कौन है असली किंग, जानें 7 बड़े फर्क
Samsung Galaxy F36 5G ₹17,499 में लॉन्च, दमदार कैमरा, शानदार डिजाइन और भी जानें खूबियां