Tesla India Car Model Y को लॉन्च कीया है, जिसकी कीमत ₹59.89 लाख से शुरू होती है। मुंबई में पहला शोरूम खुला, शानदार फीचर्स और EV रेंज के साथ।
Tesla ने आखिरकार भारत में अपनी आधिकारिक एंट्री कर ली है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में कंपनी ने अपना पहला शोरूम खोला, जहां Model Y को पहली बार भारतीय बाजार के लिए प्रदर्शित किया गया। यह कदम भारत के EV मार्केट के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है।
Model Y की कीमत जानकर चौंक जाएंगे!
Tesla Model Y की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख से शुरू होती है और ₹67.89 लाख तक जाती है। यह कीमत अमेरिकी मॉडल की तुलना में दोगुनी है, क्योंकि भारत में EV पर 70% तक कस्टम ड्यूटी और 30% लग्जरी टैक्स लागू होता है।
Tesla क्यों ले आया है Model Y पहले?
Model Y एक मिड-साइज़ प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है जो दुनियाभर में सबसे ज़्यादा बिकने वाली EV में से एक है। Tesla ने इसे भारत में इसलिए लॉन्च किया क्योंकि यह ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर टेस्टेड और प्रूव्ड है, साथ ही इसमें बेहतर रेंज और टेक्नोलॉजी दी गई है।
यह भी पढ़े…
Tesla Model Y भारत में लॉन्च, कीमत ₹59.89 लाख से शुरू, रेंज 622KM तक
चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस
Tesla सिर्फ कार ही नहीं बेच रही है, बल्कि भारत में चार्जिंग नेटवर्क भी तैयार कर रही है। कंपनी ने BKC शोरूम के साथ चार सुपरचार्जर स्टेशन भी लॉन्च किए हैं, जिससे ग्राहकों को लंबी यात्रा में चार्जिंग की परेशानी न हो।
Model Y की खासियत क्या है?
Model Y में 622 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें ऑटो पायलट, OTA अपडेट्स, ऑल-ग्लास रूफ और 15 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। कार दो वेरिएंट में आती है – Rear Wheel Drive और Long Range All-Wheel Drive।
डिज़ाइन और परफॉर्मेंस दोनों में जबरदस्त
इस SUV में Tesla की क्लासिक डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस भी किसी स्पोर्ट्स कार से कम नहीं। 0 से 100 km/h की रफ्तार ये मात्र 5 सेकंड में पकड़ लेती है, जो इसे और भी खास बनाता है।
Tesla India Car को मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
इस भव्य शोरूम का उद्घाटन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया और इसे ‘राइट सिटी, राइट स्टेट’ बताया। उन्होंने मुंबई को भारत का EV हब बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
क्या Tesla भारत में बनाएगी गाड़ियां?
फिलहाल Tesla अपनी गाड़ियां भारत में इम्पोर्ट कर रही है, लेकिन भारत सरकार के नए EV नीति के तहत यह मुमकिन है कि भविष्य में Tesla भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाए। इससे कीमतें भी कम हो सकती हैं।
निष्कर्ष
Tesla Model Y की भारत में एंट्री प्रीमियम EV सेगमेंट को नई दिशा दे सकती है। कीमत भले ही ज़्यादा हो, लेकिन टेक्नोलॉजी, रेंज और ब्रांड वैल्यू के कारण यह हाई-एंड ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनती है। भविष्य में स्थानीय निर्माण से कीमतें कम होने की उम्मीद है, जिससे यह ज्यादा लोगों की पहुंच में आ सकेगी।
डिस्क्लेमर:
इसमें दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। कीमतें, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स समय के साथ बदल सकती हैं। कृपया खरीदारी या निवेश से पहले आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि जरूर करें।
FAQs
1. Tesla Model Y की ऑन-रोड कीमत कितनी है?
मुंबई में ऑन-रोड कीमत ₹70 लाख तक जाती है।
2. Tesla की पहली डिलीवरी कब से शुरू होगी?
कंपनी ने संकेत दिया है कि डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही से शुरू होगी।
3. क्या यह भारत में बनेगी?
अभी नहीं। कंपनी अभी सिर्फ इम्पोर्ट करेगी, लेकिन भविष्य में प्लांट लगाने की संभावनाएं हैं।
4. Tesla का अगला शोरूम कहां खुलेगा?
दिल्ली-NCR में Tesla का अगला शोरूम खुलने की संभावना जताई गई है।
5. क्या Tesla के साथ चार्जर मिलेगा?
हां, कंपनी ने चार सुपरचार्जर लॉन्च किए हैं और पर्सनल चार्जिंग की सुविधा भी दे रही है।
यह भी पढ़े…
नई Suzuki Jimny 2025 जल्द होगी लॉन्च – मिलेंगे एडवांस सेफ्टी फीचर्स और टेक्नोलॉजी अपडेट्स
BMW S 1000 RR ने भारत में पूरे किए 1000 यूनिट्स की बिक्री, रेसिंग के दीवानों की पहली पसंद बनी ये सुपरबाइक