---Advertisement---

Top 10 Best Selling Cars Of June 2025, Dzire गई पीछे! क्रेटा बनी नंबर 1 कार – देखिए कौन सी 10 कारें मचा रहीं हैं धूम!

Published On: July 9, 2025
Follow Us

Top 10 Best Selling Cars Of June 2025 अगर आप भी नई कार खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है! जून 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट आ चुकी है और इस बार फिर से हुंडई क्रेटा ने सबको पछाड़ दिया है। मारुति सुजुकी की Dzire, Brezza, Ertiga, Swift और WagonR ने भी टॉप 10 में कब्जा जमाया है। SUV, MPV और हैचबैक – हर सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। चलिए, जानते हैं कौन सी 10 कारें लोगों की पहली पसंद बनीं और किसकी बिक्री में आई तेजी या गिरावट!

Top 10 Best Selling Cars Of June 2025

Top 10 Best Selling Cars Of June 2025

भारत में जून 2025 की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है और इस बार एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने बाजी मार ली है। जी हां! क्रेटा ने मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) को पछाड़कर फिर से नंबर 1 का ताज अपने नाम कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल के 6 महीनों में यह तीसरी बार है जब क्रेटा टॉप सेलिंग कार बनी है।

टॉप 5 में मारुति सुजुकी की 4 कारें हैं और टॉप 10 में कुल 6 कारों ने जगह बनाई है — जिनमें हैचबैक, सेडान, SUV और MPV सभी सेगमेंट शामिल हैं। वहीं टाटा मोटर्स की Nexon और Punch भी इस लिस्ट में मजबूती से टिकी हुई हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो भी टॉप 10 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही है।

2025 Hyundai Creta बनी फिर नंबर 1 SUV

भारत में जून 2025 की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में हुंडई क्रेटा (2025 Hyundai Creta) ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। बीते महीने 15,786 लोगों ने इस SUV को खरीदा। हालाँकि, सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 3% की गिरावट दर्ज हुई है। इसके बावजूद, ₹11.11 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली यह SUV लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

Hyundai Creta SUV Car

Dzire दूसरे नंबर पर

मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) इस बार दूसरे नंबर पर खिसक गई है। जून 2025 में 15,484 यूनिट बिकने के साथ यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। डिजायर की सालाना बिक्री में 15% की बढ़ोतरी देखी गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.84 लाख से ₹10.19 लाख तक है।

Maruti Dzire Car

Maruti Brezza तीसरे पायदान पर

मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) ने जून में 14,507 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। यह मारुति की पॉपुलर SUV है, जिसकी बिक्री में सालाना 10% की बढ़ोतरी हुई है। Brezza की दमदार लुक और बढ़िया माइलेज इसे लोगों की पसंद बनाते हैं।

Maruti Brezza Car

Ertiga बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर

मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) को जून में 14,151 लोगों ने खरीदा। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर MPV है। हालांकि, इसकी सालाना बिक्री में 11% की गिरावट देखी गई है। बड़ी फैमिली के लिए यह बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है।

Marutai Suzuki Ertiga Car

Swift फिर भी टॉप 5 में कायम

मारुति स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) ने 13,275 यूनिट बिक्री के साथ टॉप 5 में जगह बनाई है। स्विफ्ट की बिक्री में सालाना 19% की गिरावट आई है, लेकिन हैचबैक सेगमेंट में इसकी पकड़ मजबूत है।

Maruti Swift Car

Wagon R को मिला छठा स्थान

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) को जून में 12,930 ग्राहकों ने खरीदा। इसकी सालाना बिक्री में 6% की गिरावट आई है। Wagon R खासकर बजट फैमिली कार के तौर पर पसंद की जाती है।

Wagon R Car

Mahindra Scorpio भी टॉप 10 में

महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने 12,740 यूनिट के साथ सातवां स्थान हासिल किया है। इसमें स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों शामिल हैं। इसकी बिक्री में सालाना 4% की बढ़त हुई है।

Mahindra Scorpio Car

Tata Nexon आठवें स्थान पर

टाटा मोटर्स की Nexon SUV को जून में 11,602 ग्राहकों ने खरीदा। हालांकि, सालाना बिक्री में 4% की गिरावट आई है। Nexon अपनी सेफ्टी रेटिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है।

Tata Nexon Car

Punch को पसंद करने वालों में कमी

टाटा पंच (Tata Punch) जून में 10,446 यूनिट बिकने के साथ 9वें नंबर पर रही। इसकी बिक्री में 43% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। Punch की लोकप्रियता किफायती SUV के तौर पर है।

Tata Punach Car

Fronx भी टॉप 10 में शामिल

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (Maruti Suzuki Fronx) की जून में 9815 यूनिट बिकीं। इस कॉम्पैक्ट SUV की सालाना बिक्री में 1% की मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसका स्टाइलिश लुक और फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

Fronx Car

निष्कर्ष- Top 10 Best Selling Cars Of June 2025 जून 2025 की बिक्री रिपोर्ट से साफ है कि SUV सेगमेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। हुंडई क्रेटा जैसी मिड साइज SUV और मारुति ब्रेजा, नेक्सॉन, स्कॉर्पियो जैसी कॉम्पैक्ट SUV ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी हैं। वहीं, मारुति सुजुकी अपनी हैचबैक और सेडान कारों के दम पर अभी भी बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक बिक्री डेटा पर आधारित है। गाड़ियों की कीमत और बिक्री संख्या समय-समय पर बदल सकती है। कृपया खरीदने से पहले शोरूम से पुष्टि करें।

Kuldeep Kushwaha

नमस्कार, मैं कुलदीप कुशवाहा अपना डिजिटल करियर की शुरुआत जून 2017 में की और आज TezAwaaz.com पर मेरा काम टेक्नॉलजी, जनरल नॉलेज और ऑटोमोबाइल से सबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करना।

Leave a Comment