भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार की ईवी पॉलिसी, बढ़ती फ्यूल कीमतें और लोगों का पर्यावरण के प्रति बढ़ता रुझान इस सेगमेंट को मजबूती दे रहे हैं। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और ऑटो एक्सपो 2025 में पेश की गई कारों के आधार पर, अगले कुछ महीनों में भारत में 5 प्रमुख इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हो सकती हैं।
1. Maruti E-Vitara EV SUV
मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है और अब कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। E Vitara एक इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे जनवरी 2025 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। यह कार मारुति की Grand Vitara पर आधारित होगी और इसमें लंबी रेंज देने वाला बैटरी पैक, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन मिलेगा। इसके 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
2. Toyota Urban Cruiser EV
टोयोटा भी पीछे नहीं है। कंपनी Urban Cruiser Hyryder का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में है। यह कार मारुति E-Vitara के ही प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें वही बैटरी, मोटर और फीचर्स होंगे लेकिन डिजाइन में टोयोटा अपनी यूनिक टच देगी। इस कार को लेकर भी लॉन्च टाइमलाइन 2025 के शुरुआत की मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें…
The American Dream दुनिया की सबसे लंबी कार, जिसमें है शाही सुविधाएं
3. Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स भारत में पहले से ही EV सेगमेंट में काफी आगे है। अब कंपनी अपनी आइकॉनिक SUV Sierra को इलेक्ट्रिक वर्जन में वापस ला रही है। Tata Sierra EV को भी Auto Expo 2025 में शोकेस किया गया था। यह SUV नेक्स्ट-जेनरेशन डिजाइन, प्रीमियम केबिन और लॉन्ग-रेंज बैटरी पैक के साथ आ सकती है। इसके 2025 के मध्य तक लॉन्च होने की संभावना है।
4. Kia Syros EV
किआ इंडिया भी सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में EV लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी की नई SUV Kia Syros का इलेक्ट्रिक वर्जन 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। अभी तक इसके फीचर्स या रेंज के बारे में कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन किआ अपने EV मॉडल्स में शानदार डिजाइन और फीचर्स के लिए जानी जाती है।
5. Volvo EX30
लक्ज़री सेगमेंट की बात करें तो Volvo EX30 भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है। यह कंपनी की सबसे कॉम्पैक्ट और किफायती इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे मौजूदा XC40 और C40 से नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी रेंज करीब 400-450 किलोमीटर हो सकती है और यह प्रीमियम EV खरीदारों के लिए शानदार ऑप्शन साबित होगी।
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड को देखते हुए ये पांच अपकमिंग EVs ऑटो इंडस्ट्री को एक नया मुकाम दे सकती हैं। अगर आप 2025 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन मॉडलों पर जरूर नजर रखें। ये न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि आने वाले समय की स्मार्ट मोबिलिटी का हिस्सा भी हैं।
यह भी पढ़ें…
₹45,000 में इलेक्ट्रिक स्कूटर, Vida VX2 ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड