वियतनाम की जानी-मानी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने जा रही है। कंपनी 31 जुलाई 2025 को तमिलनाडु के थूथुकुडी में अपने नए इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करने जा रही है। यह प्लांट SIPCOT औद्योगिक पार्क में 400 एकड़ में फैला हुआ है।
₹4,000 करोड़ का निवेश, 1.50 लाख यूनिट की सालाना क्षमता
विनफास्ट इस अपकमिंग फैक्ट्री में 5 सालों में ₹4,000 करोड़ का निवेश करेगी। इस प्लांट की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी 1.50 लाख यूनिट होगी। कंपनी का लक्ष्य भारत में मैन्युफैक्चरिंग के जरिए देश और विदेश के कई बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति करना है।
यह भी पढ़ें…
Kia Carens Clavis EV भारत में लॉन्च, ₹17.99 लाख से शुरू, देती है 490KM की रेंज
VF6 और VF7 SUV का लोकल प्रोडक्शन शुरू होगा
इस प्लांट में विनफास्ट की दो प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV – VF6 और VF7 का स्थानीय उत्पादन किया जाएगा। VF6 का मुकाबला हुंडई क्रेटा EV से होगा, वहीं VF7 सीधे BYD Atto 3 और टाटा हैरियर EV को टक्कर देगी।
3,500 तक रोजगार, 200 स्थानीय लोग पहले ही जुड़े
प्लांट से 3,000 से 3,500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी हाल ही में थूथुकुडी प्लांट में 200 स्थानीय पेशेवरों के पहले बैच की नियुक्ति की है।
घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों पर फोकस
VinFast ने साफ किया है कि यह प्लांट न केवल भारतीय बाजार की मांग को पूरा करेगा, बल्कि दक्षिण एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इलेक्ट्रिक कारों का निर्यात करेगा।
27 शहरों में 32 डीलरशिप और प्री-बुकिंग शुरू
कंपनी भारत में तेजी से अपना नेटवर्क तैयार कर रही है। शुरुआत में 27 शहरों में 32 डीलरशिप के साथ परिचालन शुरू होगा। साथ ही, VF6 और VF7 के लिए ₹21,000 टोकन अमाउंट पर प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
विनफास्ट VF6 फैमिली SUV के लिए बेस्ट
VF6 को एक परफेक्ट फैमिली इलेक्ट्रिक SUV के रूप में डिजाइन किया गया है। इसकी लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और इसमें मिलते हैं:
- लेवल 2 ADAS
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
- हेड-अप डिस्प्ले
- सिग्नेचर लाइटिंग
- पैनोरमिक ग्लास रूफ
विनफास्ट VF7 ज्यादा प्रीमियम SUV
VF7 का साइज और फीचर्स इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। यह 4.5 मीटर से लंबी है और इसमें शामिल हैं:
- प्रीमियम इंटीरियर
- लेवल 2 ADAS
- पैनोरमिक रूफ
- LED सिग्नेचर लाइटिंग
- दमदार डिजाइन और कैबिन स्पेस
VinFast का भारत में प्रवेश न केवल EV बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा, बल्कि ग्राहकों को भी नए और प्रीमियम विकल्प उपलब्ध कराएगा। VF6 और VF7, दोनों ही SUV आने वाले महीनों में EV सेगमेंट में नया मुकाम बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें…
Maruti Ertiga 2025 भारत में लॉन्च, नई खूबियों के साथ 7 सीटर का बाप वापस आया