---Advertisement---

सस्ता फोन Vivo Y31 5G जल्द हो सकता है इंडिया में लॉन्च, T4R, Y400 और V60 की भी हो रही है तैयारी जानिए सभी डिटेल्स

Published On: August 1, 2025
Follow Us

भारत में Vivo के स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। Q2 2025 में Vivo ने 8.1 मिलियन यूनिट्स की शिपिंग करते हुए 21% मार्केट शेयर के साथ देश की नंबर-1 स्मार्टफोन कंपनी बनने का गौरव हासिल किया। इस कामयाबी के बीच अब कंपनी एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। खबर है कि Vivo Y31 5G नाम का एक किफायती 5जी स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Y31 5G New Launch Soon

Vivo Y31 5G की लीक जानकारी

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo फिलहाल एक अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Vivo Y31 5G हो सकता है। गौरतलब है कि इसका 4G वर्जन जनवरी 2021 में लॉन्च हुआ था और अब करीब 4 साल बाद इस फोन के 5G मॉडल को लाए जाने की चर्चा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ना ही यह फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है, जिससे साफ होता है कि Vivo Y31 5G की जानकारी फिलहाल सिर्फ लीक और टिप्स पर आधारित है।

यह भी पढ़ें…

अगर आपका बजट ₹12,000 रुपये हैं तो बेस्ट Realme फोन देखें,पूरी लिस्ट और फीचर्स

अपकमिंग Vivo 5G स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट

1. Vivo T4R 5Gलॉन्च डेट: 31 जुलाई

Vivo T4R 5G Mobile

Vivo का यह दमदार 5G फोन मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है।
मुख्य फीचर्स:

  • MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर
  • 714K+ AnTuTu स्कोर
  • 12GB RAM
  • 50MP Sony IMX882 कैमरा
  • 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग
  • 5700mAh बैटरी + 44W फास्ट चार्जिंग
  • कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

2. Vivo Y400 5Gलॉन्च डेट: 4 अगस्त

Vivo Y400 5G Mobile

Vivo Y400, हाल में लॉन्च हुए Y400 Pro का सस्ता वर्जन होगा और ₹19,999 की शुरुआती कीमत पर आ सकता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन्स:

  • 6,000mAh बड़ी बैटरी
  • 90W फ्लैशचार्ज सपोर्ट
  • 120Hz AMOLED पंच-होल डिस्प्ले
  • IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग
  • Olive Green और Glam White कलर ऑप्शन

3. Vivo V60 5Gअनुमानित लॉन्च डेट: 12 अगस्त

Vivo V60 5G Mobile

Vivo V60 एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन होगा जो स्टाइलिश डिजाइन और हाई-एंड कैमरा फीचर्स के साथ आएगा।
अपेक्षित फीचर्स:

  • Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
  • 12GB RAM
  • 6,500mAh बैटरी
  • 50MP ZEISS लेंस पोर्ट्रेट कैमरा
  • 100x Zoom क्षमता
  • Quad-Curved OLED डिस्प्ले

निष्कर्ष- Vivo भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए और इनोवेटिव डिवाइसेस लॉन्च कर रही है। जहां Vivo Y31 5G एक सस्ता लेकिन पावरफुल 5G विकल्प हो सकता है, वहीं T4R, Y400 और V60 जैसे मॉडल अलग-अलग बजट सेगमेंट को कवर करते हैं। आने वाले दिनों में Vivo की ऑफिशियल अनाउंसमेंट्स के साथ इन फोनों के बारे में और ज्यादा स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें…

Vivo X200 FE भारत में जल्द होगा लॉन्च: जानिए फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट

Kuldeep Kushwaha

नमस्कार, मैं कुलदीप कुशवाहा अपना डिजिटल करियर की शुरुआत जून 2017 में की और आज TezAwaaz.com पर मेरा काम टेक्नॉलजी, जनरल नॉलेज और ऑटोमोबाइल से सबंधित जानकारी को आपके साथ साझा करना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment